जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर एक प्रतिनिधिमंडल ने मानगो, देशबंधु लाइन और नित्यानंद काॅलोनी का दौरा किया. दौरे में पाया कि देशबंधु लाइन का नाला कचरों से भर गया था जिसके कारण क्षेत्र के नागरिकों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है. स्थानीय नागरिकों ने बताया कि विगत 5 वर्षों से इसकी सफाई नहीं हुई है. बरसात में तो इसकी स्थिति और भी दयनीय हो जाती है. लोगों ने बताया कि इस बारे में पहले भी शिकायत की गई लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया. नागरिकों ने खुशी जाहिर की कि इसकी एक सूचना पर विधायक सरयू राय ने मामले को गंभीरता से लिया और अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजा. (नीचे भी पढ़ें)

श्री राय ने इस मामले को एक्स पर ट्वीट कर उपायुक्त के संज्ञान पर लाया और इसकी वृहद संरचना तैयार कर इसका स्थायी समाधान के लिए मानगो नगर निगम को निदेशित करने के लिए कहा कि इसका स्थायी समाधान हो. इसके बाद मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में तत्काल पूरे नाले की सफाई प्रारंभ कर दी. विधायक सरयू राय ने इस बारे में अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि इसका पूर्ण सफाई के पश्चात इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द होना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इसका स्थायी समाधान कर लिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में आशुतोष राय, नीरज सिंह, पप्पु सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, संतोष भगत, पिंटु सिंह, विनोद सिंह, बीरू कुमार, रोहन कुमार, मुकेश सिंह, आकाश साह आदि मौजुद थे वहीं मानगो नगर निगम पदाधिकारियों में सहायक नगर आयुक्त अरविंद अग्रवाल और आकीब जावेद, सहायक अभियंता मयंक मिश्रा और संतोष कुमार, सिटी मैनेजर निशांत कुमार, कनीय अभियंता सुबोध कुमार और महेश कुमार मौजूद थे.



