रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के उलीडीह से चार मोड़ तक बन रही सड़क में लावजोड़ा के समीप निर्माणाधीन पुलिया में एक बाइक सवार के गिरने से मौत हो गई. मृतक खरसावां के पिताकलांग गांव निवासी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है बैरिकेडिंग नहीं रहने से ये घटना हुई है. टोकलो पुलिस पहुंची है. ठेका कंपनी के मैनेजर को बुलाया जा रहा है. घटना बीती रात की है. मृतक युवक का नाम शिवशंकर प्रधान है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अर्जुन मुंडा ने निर्माणाधीन पुलिया में गिरने से शिवशंकर प्रधान की हुई मृत्यु की घटना पर दुख प्रकट किया है और ठेका कंपनी द्वारा बिना बैरिकेडिंग का कार्य करने का आरोप लगाया हैं. साथ ही यह भी कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजा राशि ठेका कंपनी की ओर से दिया जाय.







