
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के अंतर्गत जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले जैंतगढ़ ओपी के जलडीहा सड़क पर पिस्तौल की नोक पर अपराधियों नें ट्रक चालकों से की लूट पाट।बाद में एक स्थानीय दुकानदार से भी लूटने की घटना को अंजाम दिया. वहीं स्थानीय लोगों की सहयोग से जगन्नाथपुर थाना से क्षेत्र में निकले गश्ती पार्टी नें त्वरित कार्रवाई करते खदेड़ कर पकड़े सभी अपराधियों को। बाद में लूट कांड में प्रयोग किये गये देशी कट्टा तथा लूट गये रूपये और चार मोबाइल भी बरामद किया. इस सबंध में जगन्नाथपुर थाना में लूट व आर्मस एक्ट के तहत अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है.

इस सबध में मिली जानकारी के अनुसार हाटगम्हरिया से जैंतगढ़ की ओर जाने वाली मुख्य मार्ग पर जलडीहा गांव के पास देशी पिस्तौल से लैस अपराधियों नें ट्रक चालकों को पिस्तौल दिखाकर लूट की घटना का अंजाम दिया. कई लोगों को वे लोग लूट रहे थे. उसी समय हाटगम्हरिया की ओर से जैंतगढ़ की ओर जा रही अरमान सर्वर का ट्रक ओआर11-4916 का चालक हिमांशु लेकर जा रहा था. उसी दौरान उक्त बारह चक्का ट्रक को अपराधियों ने रोकवाया और ट्रक चालक के कनपट्टी में पिस्तौल सटा दी तथा रूपये की मांग की. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. पिस्तौल का भय से ट्रक चालक नें 25 सौ रूपये निकाल कर दे दिये. उसके बाद अपराधियों नें एक और दुकान में भी लूटपाट किया. बाद में उन अपराधियों नें लूट की घटना का अंजाम देकर जलडीहा मार्ग में ही एक ढाबा में खाना खाने लगे.

उसी दौरान ट्रक चालक ने अपने मालिक को घटना की सूचना दी और बताया की जो अपराधियों ने लूटपाट किया है, वह लोग ढाबा में खाना खा रहा है. इसकी सूचना पाकर ट्रक मालिक नें घटना की सूचना जैंतगढ़ पुलिस को दी. सूचना पाकर सहायक अवर निरीक्षक तारकनाथ सिंह और मनोज कुमार तथा चालक प्रकाश बेहरा ने घटनास्थल पहुंचा और जानकारी ली. पुलिस के पदाधिकारी व पुलिस टीम पेट्रोलिंग में ही थी. पुलिस जैसी ही ढाबा में पहुंची, वैसे ही पुलिस को देख सभी चारों अपराधी एक ही मोटर साइकिल पर भागने लगे. पुलिस ने घेराबंधी कर भाग रहे सारे अपराधियों को धर दबोचा. इधर गजानंद उर्फ अविनाश नायक नें पिस्तौल झाड़ी में फेंककर भागने लगा तो पुलिस ने दौड़ा कर उसको भी पकड़ लिया.

इस क्रम में गजानंद उर्फ अविनाश नायक घायल हो गया, जिसे जगन्नाथपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. वहीं अपराधी शशि बारा, महेंद्र जोंको और सागर को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. बाद में सअनि उमेश प्रसाद द्वारा गजानंद उर्फ अविनाश नायक को घटनास्थल पर ले जाया गया और गिरफ्तार गजानंद की निशानदेही पर देशी कट्टा को भी बरामद किया गया. ज्ञात हो की गिरफ्तार अपराधियों ने पूर्व में भी कई घटना का अंजाम दे चुके है और गजानंद उर्फ अविनाश नायक का पूराने मामले में कुर्की वारंट भी निर्गत किया जा चुका है.







