
संतोष वर्मा
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पिछले माह 19 तारीख को चक्रधरपुर के राजू मुखी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया है. मुफस्सिल थाना की टीम ने मोहम्मद जावेद को चाईबासा-सरायकेला मोड़ के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर कई सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. प्राथमिकी अभियुक्त पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के पोटका थाना क्षेत्र के रहने वाले मो जावेद को मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत सरायकेला मोड़ के पास से जो अपनी गिरफ्तारी के डर से कहीं बाहर भागने की फिराक में था को विधिवत मुफ्फसिल थाना चाईबासा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया. उक्त अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना के दिन 18 जुलाई को मृतक राजू मुखी की हत्या करने की बात स्वीकार की है. उसकी निशानदेही पर घटना को अंजाम देने के दौरान इनके पहने हुए खून लगे वस्त्र को पुलिस ने जब्त किया है. इस छापामारी टीम में थाना प्रभारी सह अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार, रितेश कुमार पांडेय, रवींद्र पांडेय, अमित कुमार, आशीष कुमार गौतम, आरक्षी जुझार सोरेन समेत अन्य लोग शामिल है.







