चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में 20 साल की लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह रेप और हत्या का मामला फर्जी था. लड़की जिसका शव बरामद किया गया था, उसकी हत्या उसके ही पिता ने अपने दो बेटे यानी लड़की के भाईयों के साथ मिलकर कर दी थी और शव को पत्थर से बांधकर कुआं में डाल दिया था. पुलिस ने लड़की के पिता 52 साल के पश्चिम सिंहभूम के पोटका के रहने वाले मुस्तफा अहमद, उनके बेटे 18 साल के शेख मोहम्मदबकाश और पोटका के 25 वर्षीय मोहम्मद शाद को गिरफ्तार किया है. (नीचे भी पढ़ें)
10 फरवरी को मुस्तफा अहमद द्वारा चक्रधरपुर थाना को सूचना दी गयी थी कि 9 और 10 फरवरी की मध्य रात्रि को उनकी बेटी सादिया कौशर (20) गुमशुदा होयी है. इस सूचना के आधार पर चक्रधरपुर थाना द्वारा प्रारंभिक जांच की गयी. बेटी के मोबाइल को ट्रैक किया गया था तोमोबाइल उनके मुस्तफा अहमद के घर से ही बरामद किया गया था. इस घटना के करीब तीन के बाद 13 फरवरी को उनके ही घर के एक कुआं से एक शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान सादिया कौशर के शव के रुप में हुई, जिसके बाद बेटी सादिया कौशर को दुष्कर्म कर जान से मारकर हत्या करने को लेकर एफआइआर दायर किा यगया. इस मामले की जांच पुलिस ने साइंटिफिक तरीके से की. ट्रैकिंग की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
डॉग स्क्वायड की मदद ली गयी. चक्रधरपुर के एसडीपीओ सह एएसपी के नेतृत्व में टीम ने जांच की. अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि सादिया कौशर को उनके पिता मुस्तफा अहमद द्वारा ही रात में वीडियो कॉल पर बातचीत की आवाज सुनकर गुस्सा से मारपीट किया गया. मारपीट में सादिया कौशर को मृत समझकर मुस्तफा अहमद ने अपने दो बेटे शेख मोहम्मद बकाश और मोहम्मद शाद के साथ मिलकर सादिया कौशर के शव को घर के कुआं में शरीर पर ईंट बांधकर फेंक दिया गया. 19 फरवरी को सारे लोगों को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों ने अपने अपराध को स्वीकार किया है. बाद में जब शव बरामद हो गया था, तो पुलिस को बरगलाने के लिए दुष्कर्म और हत्या करने का मामला दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया.



