चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना में पदस्थापित जैप 09 साहेबगंज के हवलदार बारगी उरांव (52 वर्ष) की मंगलवार को गोली लगने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हवलदार अपने बैरक में इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और राइफल से निकली गोली उनके सिर में जा लगी. घटना मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है. (नीचे भी पढ़े)
बताया जाता है कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी. गोली लगने के बाद वहां मौजूद साथी जवान उसको उठाकर चाईबासा सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया. इसके बाद वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी, जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाया गया.



