रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुलीतोडांग पंचायत के गांव धरमसाई में नया युवा विकास स्पोर्टिंग क्लब धरमसाई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता सफलता पूर्वक समापन हुआ. फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि झामुमो नेता सन्नी उरांव, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य श्रीमती मीना जोंको, पंचायत के मुखिया माझी जोंको, बाईपी पंचायत की मुखिया श्रीमती पिंकी जोंको,कोलचकड़ा पंचायत के मुखिया अरविन्द तिग्गा सहित झामुमो नेता प्रदीप महतो, झामुमो नेता अमर सिंह बोदरा, टिंकु (सुब्रत) प्रधान, निराकार केराई, सुरज सिंह, रोशन चौधरी आदि शामिल हुए. (नीचे भी पढे)

सन्नी उरांव ने आयोजन समिति ग्रामीण सूदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में सफलता पूर्वक फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी. साथ ही धरमसाई के युवाओं का शिक्षा और खेल के प्रति लगाव और समर्पण ही है कि इस गांव से दो-दो नौजवानों ने झारखण्ड प्रशासनिक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल बडे़ पदों पर सुशोभित हो चुके हैं. सभी खिलाड़ी अपने खेल माध्यम से कैरियर बनाने के प्रयास से खेल और अपने आप को बेहतर करें, झारखंड सरकार खेल के प्रति बहुत ध्यान दे रही है जिसका लाभ सभी खिलाड़ियों को उठाना चाहिए. टूर्नामेंट को सफल बनाने में नया युवा विकास स्पोर्टिंग क्लब, धरमसाई के अध्यक्ष जयपाल जामुदा, सचिव करन जामुदा, कोषाध्यक्ष जाटा जामुदा,चामु, प्रताप,श्याम, दामु, सुरेश,अजय,दिलीप, फन्टूश, पोन्डेराम एवं समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.














