रामगोपाल जेना,चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के द्वारा संयुक्त रूप से उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा व जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार एवं अन्य की उपस्थिति में शिक्षा विभाग के माध्यम से चाईबासा में संचालित सोबरन माझी राज्य पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस क्रम में उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा पुस्तकालय के समस्त परिसर का भ्रमण कर आधारभूत संरचना से संबंधित विविध जानकारी प्राप्त की गई. तत्पश्चात पुस्तकालय भवन के भीतर पुस्तक संग्रह सभागार, पठन सभागार सहित उपलब्ध सभी संसाधनों व उनका प्रयोग आदि का जायजा लिया. इस क्रम में उपायुक्त के द्वारा पुस्तकालय में संग्रहित विविध पुस्तकों आदि,साथ ही पुस्तकालय में अध्ययन हेतु आने वाले छात्र-छात्राओं आदि की संख्या से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की गई.



