
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह की 8 तारीख को आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर यहां रेड क्रॉस भवन में आयोजित हुआ, जहां 105 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा के प्रण को दोहराया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ रेड क्रॉस सदस्य व पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने रक्तदान कर किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। श्री षाडंगी ने 8 अप्रैल को जमशेदपुर ब्लड बैंक में भी रेड क्रॉस के आह्वान पर रक्तदान किया था। रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, पेट्रन राज सुदीप नारायण चौधरी ने रक्तदाताओं का उत्साह बढाया। रक्तदान शिविर के अवसर पर रेड क्रॉस द्वारा संचालित सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रशिणार्थियों ने रक्तदान शिविर आयोजन में जहां भूमिका निभायी, वहीं उन्होने रक्तदान भी किया। आज रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस के वाईस पेट्रऩ डी. के. घोष. दीपक मित्रा, सुश्री सरस्वती, श्री अनील, राधाकान्त वर्मा, शान्ता अधिकारी, गीता सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया।







