चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के गोहालडांगरा सबर टोला में 28 सबर परिवार को इस वर्ष सरकार द्वारा कंबल उपलव्ध नहीं कराया है. टोला के वार्ड सदस्य रेवती सबर ने कहा कि सरकार से उपलव्ध कराए गए कंबल से टोला में सिर्फ तीन बुजुर्ग सबर को ही कंबल दिया गया है बाकी परिवार पूर्व में मिले कंबल जो फट गया है उसी कंबल को सबर ओढ़कर सर्द रात किसी तरह गुजार रहे हैं. टोला के मालती सबर, अंजली सबर,शकुंतला सबर,बिमल सबर,मोटा सबर रंजीत सबर ने बताया कि ठंड में कंबल के अभाव में सबरों का हाल बेहाल है.(नीचे भी पढ़े)

सबर परिवार जमीन पर पुआल बिछाकर उस पर चादर डालकर सोते है और देर रात तक अलाव जलाकर आग तापकर सर्द रातें गुजारने पर विवश है. सबरों ने कहा की रात में ठंड से बचने के लिए वे सभी जमीन पर पुआल बिछाकर उसपर चादर डालकर परिवार संग सोते है ताकि जमीन से ठंड ना लगें,कहा की पुराने फटे कंबल ओढ़कर किसी तरह रात गुजारते हैं.सबरों ने कहा की हर वर्ष कोई ना कोई समाजसेवी या राजनीतिक दल के नेता टोला में आकर सबरों के बीच कंबल का वितरण करते हैं.(नीचे भी पढ़े)
परंतु इस वर्ष ठंड गिरने के बावजूद अभी तक कोई भी टोला में कंबल का वितरण करने नही आए हैं.सबर टोला के सबर परिवार एक कंबल पाने की आश में रोजाना टोला में किसी के आने की आस लगाए बैठे रहते हैं कि कोई टोला में आएगा और उनके बीच कंबल का वितरण होगा. इसी आस में सबर रोजाना अपने एक एक दिन काट रहें हैं.



