
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में कचड़ा का उठाव समय पर नहीं हो पा रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 स्थित नया बजार के सुभाष चौक पर मुख्य सड़क किनारे कचड़ा का अंबार लगा हुआ है. चौक पर नपं द्वारा डस्टबीन लगा गया है, परंतु डस्टबीन कई दिनों से सड़क किनारे गिरा पड़ा है. उसे उठा कर रखने वाला भी कोई नही है. सड़क किनारे निर्मित नाली कचड़ा से भर कर जाम है. सड़क किनारे प्लास्टिक बिखरा पड़ा है. नपं के सफाई कर्मियों द्वारा समय समय पर चौक-चौराहे से कचड़ा का उठाव नही किया जा रहा है, सड़क किनारे जमा कचड़ा से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विदित हो की इस सड़क से रोजाना नपं के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी आना-जाना करते हैं परंतु सड़क किनारे जमे कचड़ा की और किसी का ध्यान नहीं है.







