
Chakuliya : प्याज की कीमत बढ़ने से जहां लोगों की थाली और सब्जियों से प्याज गायब हो गया है, वहीं प्रखंड में अब प्याज का क्रेज बढ़ गया है. चाकुलिया के एक दुकानदार ने ऑफर के रूप में ग्राहकों को प्याज देने की अनोखी पहल शुरू कर दी है. चाकुलिया के नया बजार स्थित मुकेश टेलीकॉम नामक दुकान के प्रॉपराइटर ने ग्राहकों के लिए ऑफर शुरू किया है. मुकेश यादव ने कहा कि उनकी दुकान से एक स्मार्ट फोन खरीदने पर ग्राहक को एक किलो प्याज गिफ्ट के रूप में दिया जाएगा. कहा कि यह ऑफर तब तक लागू है, जब तक प्याज की कीमत सामान्य नहीं हो जाती है.






