
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित ऑफिसर क्लब सभागार में गुरुवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेम्बर और आफिस बियरर की दो दिवसीय कार्यशाला आरंभ हुई। लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत “नई क्षितिज” शीर्षक इस कार्यशाला का उद्घाटन प्लांट हेड विशाल बादशाह, यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह, आईआर हेड दीपक कुमार, फाइनेंस हेड राजेश मंडल, एडमिनिस्ट्रेशन हेड वीएन सिंह, टाउन हेड रजत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने उद्घाटन वक्तव्य में प्लांट हेड विशाल बादशाह ने कहा कि बदलते व्यवसायिक परिवेश में यूनियन की भूमिका एवं वर्तमान समय पर चुनौतियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए यह कार्यशाला उपयोगी होगी। (नीचे भी पढ़ें)
प्लांट हेड ने सेफ्टी पर अपना विचार देते हुए कहा “सी समथिंग से समथिंग” (SEE SOMETHING SAY SOMETHING) के फार्मूले से हम सेफ्टी को और मजबूत कर सकते हैं। आने वाले समय में उत्पादन अच्छा हो, मार्च में भी अच्छा प्रोडक्शन का लक्ष्य है। साथ ही कोरोना की चुनौतियों के बारे में भी उन्होंने बताया कि 290268 वैक्सीनेशन टाटा मोटर्स की मेडिकल टीम के माध्यम से दिया गया। उन्होंने मुख्य रूप से सेफ्टी कल्चर को और बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यशाला के प्रशिक्षक सुरेश मोहन सेमवाल का टाटा मोटर्स टीम की तरफ से स्वागत किया गया। पूरी कार्यशाला में सुरेश मोहन सेमवाल द्वारा रोचक ढंग से बातों को रखा गया और सभी श्रोता रुचि पूर्वक पूरे कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में कमिटी मेम्बर, आफिस बियरर के साथ ही आईआर की पूरी टीम ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम कल भी चलेगा। यह जानकारी यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने दी।र






