
जमशेदपुर : इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस जेडीसी की तरफ से टी एंड डी कॉन्फ्रेंस रूम में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चीफ ऑफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस अनुराग सक्सेना ने किया। शिविर में कुल 104 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इस शिविर में महिला कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें कुल 11 महिला कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस शिविर में जेडीस के चेयरमैन सह विभागीय चीफ रवि कुमार, वाइस चेयरमैन राकेश कुमार सिंह, सेक्रेटरी सुयश चतुर्वेदी इसके अलावा सेक्शनल हेड्स शांतनु पाल, अर्णब चटर्जी, अभर्नील घोष, विभागीय कमेटी मेंबर अरुण कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, सरफराज आलम, श्याम सुंदर गोप उपस्थित थे। यह कार्यक्रम जेडीसी के स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर सब-कमेटी द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें यूसीएम बृजेश कुमार पांडे, कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर सीएस प्रसाद तथा ईला सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इनके सहयोग के लिए सब-कमेटी के सदस्य पायल कुमारी, पूजा कुमारी, शिशिर मार्डी, चंदन कुमार, ऋषभ कुमार सिंह, विवेकानंद भारती उपस्थित थे।




