
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कंपनी प्रांगण में नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के अवसर पर पूजा अर्चना की गई। सबसे पहले प्लांट 1 के असेंबली लाइन में दिन में 11:00 बजे पूजा हुई। इसके बाद लाइन 3 वर्ल्ड ट्रक क्षेत्र में पूजा संपन्न हुई। तत्पश्चात 12:00 बजे एचवीटीएल प्रांगण में पूजा की गई। 12:30 टाटा मोटर्स के फाइनल क्षेत्र में पूजा-अर्चना की गई। अंत में न्यू ट्रिम लाइन में पूजा संपन्न हुई। सारे कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड विशाल बादशाह, आईआर हेड दीपक कुमार, एचआर हेड श्रीनिवास राव, किरण नरेंद्रन, राजीव बंसल, अमित सहाय, वीएन सिंह, रजत सिंह एवं जीएम लेवल के सभी अधिकारी के साथ यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह एवं तमाम ऑफिस बेयरर शामिल हुए। भगवान की पूजा-अर्चना कर कामना की गयी कि आने वाले वित्तीय वर्ष में पुरजोर आर्डर मिले और कंपनी अपने वित्तीय स्थिति को और बेहतर करने में सफल हो। इस अवसर पर न्यू ट्रिम लाइन का दौरा यूनियन के सभी सदस्यों ने किया एवं नई तकनीक के बारे में प्लांट हेड विशाल बादशाह ने सभी लोगों को बताया। यह जानकारी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने दी.




