
जमशेदपुर : जमशेदपुर सिटीजन फोरम द्वारा कारपोरेट पुरुष अवार्ड समारोह का आयोजन जमशेदपुर के साकची के एक होटल के सभागार में आयोजित किया गया. समारोह का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया. सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया. कारपोरेट पुरुष अवार्ड समारोह में व्यापक स्तर पर खनिज के संबंध में काम करने के लिए टाटा स्टील लिमिटेड उपाध्यक्ष रॉ मैटेरियल्स डीबी सुन्दरमम को दिया गया जबकि छोटे स्तर पर काम करने के लिए आदित्यपुर इंडस्ट्री इंडस्ट्रियल एरिया के पूर्व अध्यक्ष और सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सह चेयरमैन भालोटिया ग्रुप आफ कम्पनीज़ के अशोक भालोटिया को कारपोरेट पुरुष अवार्ड से नवाजा गया. इस मौके पर टाटा स्टील के वीपी चाणक्य चौधरी मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे. (नीचे देखे पूरी खबर)

चाणक्य चौधरी ने बताया कि टाटा स्टील नागरिकों के सुझाव से नागरिक सुविधाओं को अपग्रेड करने पर विश्वास करती है. श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जमशेदपुर सिटीजन फोरम के लोग जो भी नागरिक सुविधाओं के लिए टाटा स्टील लिमिटेड प्रबंधन को पत्र लिखकर जानकारी देते है, टाटा स्टील प्रबंधन उनके सलाहों को प्राथमिकता के आधार पर लेती है और उस पर अमल करने का भरसक प्रयास करती है. श्री चौधरी ने कहा कि सामाजिक कार्य भी करना और नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया जाना काफी नेक काम है और टाटा प्रबंधन जमशेदपुर सिटीजन फोरम के हरेक पहलू पर चिंतन करने और उसके सुझाव पर प्राथमिकता के आधार पर गहन विचार कर उसे अमल में लाने का प्रयास करती है. विशिष्ट अतिथि डीबी सुंदरमम, उपाध्यक्ष रा मटेरियलस टाटा स्टील लिमिटेड ने अपने संबोधन में कहा कि टाटा स्टील का सामुदायिक विकास केन्द्र अपने अच्छी परंपरा के तहत कार्य करती है. प्रदूषण और जलवायु पर अधिक ध्यान देती है. श्री रमम ने कहा कि प्रदूषण से मुक्ति पाने के लिए टाटा स्टील का सामुदायिक विकास केन्द्र काफी सराहनीय कार्य करती है और हरेक जगह माइन्स और कोलियरी क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्य तीव्र गति से चलाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण मुक्त माहौल बनाया जा सके. मंच का संचालन जमशेदपुर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष एके श्रीवास्तव ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन महासचिव हरि वल्लभ सिंह आरसी ने किया. इस समारोह में कई समाजिक संगठन के प्रतिनिधि, उद्योगपति आदि अन्य कई प्रतिष्ठित लोग सभागार में मौजूद थे.




