
जमशेदपुर : टाटा स्टील में शनिवार की सुबह परसुडीह निवासी आदिवासी ठेकाकर्मी लक्ष्मी सोरेन पर हुए हमले के मामले को राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गम्भीरता से लिया है. www.sharpbharat.com के न्यूज़ को ट्राइबल आर्मी झारखंड ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल गम्भीरता से लिया और जमशेदपुर के उपायुक्त को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा जबकि टाटा स्टील को लक्ष्मी सोरेन का इलाज का समुचित इंतजाम करने का आदेश दिया.
इस ट्वीट के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को जवाब ट्वीटर पर ही दिया और कहा कि जमशेदपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी.
गौरतलब है कि शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे टाटा स्टील के डी ब्लास्ट फर्नेस के पास घायल हालात में पाया गया था, जहाँ से उसको टीएमएच ले जाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति गम्भीर है और अचेत है.






