
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल की सुरक्षा में लगे होमगार्ड के जवानों को बीते सात माह से वेतन नहीं मिला है। हालात ये है की होम गार्ड के जवान अपना घर नहीं चला पा रहे ना ही अपने बच्चो की पढ़ाई के लिए फीस जमा कर पा रहे है। होने गार्ड के जवान भुखमरी की स्थिति में है। इसी बात को लेकर ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से उनके कदमा आवास पर मिलने पहुंचा। होम गार्ड के जवानों ने उनको बकाया करता भत्ता के संबंध में अवगत कराया। स्वास्थ्य मंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एमजीएम अधीक्षक को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने होमगार्ड के जवानों को जल्द से जल्द बकाया राशि भुगतान करने का आदेश दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से अजय प्रसाद कमल कुमार शर्मा राजू ओझा सुरेश कुमार दिनेश प्रसाद यादव रामनारायण दुबे निरंजन सिंह पंकज कुमार सिन्हा धनंजय कुमार सिंह उमेश प्रसाद गुप्ता शर्मा नंद मंडल राम रामेश्वरी कालिंदी बलविंदर कौर शोखी मौजूद थे।






