
जमशेदपुर : झारखंड के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू झारखंड दौरे पर हैं. इसी क्रम में कल उनका जमशेदपुर दौरा निर्धारित है. जहां टाटा स्टील द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे. महामहिम के आगमन को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में है. जहां कल से ही तमाम आलाधिकारी सुरक्षा एवं विधि- व्यवस्था को लेकर लगे हुए हैं. वहीं आज महामहिम के आगमन से पूर्व जमशेदपुर जिला प्रशासन की ओर से मिनट टू मिनट मॉक रिहलसल किया गया.

इस दौरान महामहिम के आगमन से लेकर विदाई तक किस प्रोटोकॉल का पालन किया जाना है, इसका बारीकी से सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया. आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति महामहिम एम वेंकैया नायडू करीब 90 मिनट तक जमशेदपुर में रहेंगे. इस दौरान वे टाटा स्टील के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट जारी करेंगे.
साथ ही टाटा स्टील के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. साथ ही बिष्टुपुर स्थित एतिहासिक राम मंदिर भी जाने का शेड्यूल दिया गया है, वैसे इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. दूसरी ओर, उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू रविवार को रांची पहुंचे. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री आलमगीर आलम तथा मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, डीजीपी सहित आला अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत किया.





