
जमशेदपुर : जमशेदपुर में नागरिक सुविधा देने वाली टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी जुस्को के सीएच एरिया स्थित सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास दो सुरक्षा गार्ड के बीच हुई हिंसक झड़प में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गयी. मरने वालों में बागबेड़ा निवासी निसा सिक्यूरिटी एजेंसी के सुरक्षा गार्ड रंजीत झा है. रंजीत झा को 10 अक्तूबर को टेरियर सिक्यूरिटी के जवान अरुण कुमार ने ईंटा से कूचकर घायल कर दिया था. उस वक्त उसको तत्काल टीएमएच में भरती करा दिया गया था. उस वक्त से लेकर आज तक लगातार इलाज चल रहा था. इसी दौरान रविवार यानी छठ पर्व के दूसरे अर्घ्य के दिन गार्ड रंजीत झा की मौत हो गयी. सुबह साढ़े पांच बजे उसको मृत घोषित कर दिया गया. अरुण कुमार को पुलिस ने उसी वक्त पकड़कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.



