
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित कब्रिस्तान के पास क्वार्टर के पार्किंग में गुरुवार देर रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनो को मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के शीत गृह में रखवा दिया. मृतक का नाम सुशील कुमार है. सुशील ने आत्महत्या क्यो की इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है.






