
जमशेदपुर : युवती को शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने और मारपीट कर सड़क किनारे फेंकने के मामले में शुक्रवार को गोलमुरी पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा. वहीं इस मामले में आठ अभियुक्तों में से एक ही की गिरफ्तारी की गई है, बाकि अभियुक्त अब भी फरार बताए जा रहे है. पुलिस उनको पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं पुलिस युवती के मेडिकल रिर्पोट का भी इंतजार कर रही है. ज्ञात हो कि बुधवार रात युवती के प्रेमी ने अपने साथी के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया था जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर हावड़ा ब्रिज के पास सड़क के किनारे बेसुध हालत में फेंक दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने पैराडाईज रेस्टुरेंट एंड लॉज में छापेमारी कर अवैध रुप से चल रहे हुक्का बार को भी सील किया था. युवती के बयान पर प्रेमी अनीस झा, नीलेश, गोल्डी, मारु, विक्की, रोहन गोलू और अज्जू पर मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने अनीस झा को गिरफ्तार किया है.







