
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस के कप्तान अनूप बिरथरे चाहे जितना भी कोशिश कर ले, पुलिस के कुछेक पदाधिकारी या पुलिसकर्मी ऐसा कर जाते है, जिससे जमशेदपुर पुलिस शर्मसार हो जाती है. जमशेदपुर पुलिस के कुछ पदाधिकारी ने कदमा और बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बीच में ऐसा ही कुछ कर दिया है, जिससे हेमंत सोरेन की सरकार पर ही सवाल उठने लगेगा और यह पूछने पर लोग मजबूर हो जायेंगे कि क्या पुलिस को इतनी गुंडागर्दी करने की छूट हेमंत सोरेन की सरकार ने दे दी है. यह वाक्या हुआ है बिष्टुपुर से कदमा शास्त्रीनगर जाने वाले रास्ते यानी होटल अलकोर के आगे वाले चौक पर.
वहां गलत दिशा से सोनारी झाबरी बस्ती निवासी 22 वर्षीय टेम्पो चालक आकाश शर्मा अपना टेम्पो लेकर सड़क पार कर रहा था. इसी बीच चलती टेम्पो पर कदमा की पुलिस ने लाठी से हमला कर दिया. लाठी इतना जोरदार लगाया गया कि उसका मुंह और नाक ही फट गया. आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसको टीएमएच में भरती कराया. बेचारा टेम्पो वाला भी क्या करता, अपने आपको बचाते हुए पुलिस की चंगुल से बचाकर अस्पताल पहुंचा, जहां परिवार के लोग पहुंचकर उसका इलाज कर रहे है.








