
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत नया कोर्ट में गवाही देकर घर जा रहे सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास रहने वाले सोनू कुमार महाराज को उसके बहनोई के परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट करने वालों ने केस ना उठाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद सोनू शिकायत करने सीतारामडेरा थाना पहुंचा जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। घटना के सबंध में सोनू ने बताया कि उसकी बहन की शादी प्रकाश चौहान के साथ साल 2016 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उस प्रताड़ित किया करते थे।।इसी बात को लेकर साल 2017 में सिदगोड़ा थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था। मामला कोर्ट में चल रहा था। इसी मामले में एडीजे 1 में आज गवाही थी।।गवाही देकर निकलने के बाद कोर्ट के गेट के पास ही प्रकाश चौहान, उसकी दूसरी पत्नी सीमा चौहान, उसकी मां पिंकी उर्फ बबीता, प्रकाश और प्रीतम ने बैसाखी छीनकर मारपीट कर घायल कार दिया। फिलहाल सोनू का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।






