
चाईबासा : हत्या के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को गुरूवार को सुबह करीब 07.30 बजे मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड सं0- 92/2020 दिनांक 19.07.2020 धारा 302 भा द 0 वि 0 के फरार प्राथमिकी अभियुक्त मो जावेद उम्र करीब 32 वर्ष को मुफ्फसिल थाना अन्तर्गत सरायकेला मोड़ के पास से जो अपनी गिरफ्तारी के डर से कहीं बाहर भागने की फिराक में था को मुफ्फसिल थाना चाईबासा पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है . उक्त अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में घटना के 18 जुलाई को कांड के मृतक राजू मुखी की हत्या करने की बात स्वीकार किये हैं तथा इनके निशानदेही पर घटनाकारित करने के दौरान इनके पहने हुए वस्त्र जिस पर खून लगा हुआ है को छापामारी टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया है । अग्रतर कार्यवाही की जा रही है. छापामारी करने वालों में पुअनि आशुतोष कुमार , थाना प्रभारी , मुफ्फसिल थाना चाईबासा,परिपु अनि रितेश कुमार पाण्डेय , मुफ्फसिल थाना चाईबासा, परि पुअनि रविन्द्र पाण्डेय , मुफ्फसिल थाना चाईबासा, परिणपु 0 नि 0 अमित कुमार , मुफ्फसिल थाना चाईबासा, परि 0 पु 0 अ 0 नि 0 आशीष कुमार गौतम , मुफ्फसिल थाना चाईबासा, आरक्षी 342 जुझार सोरेन , मुफ्फसिल थाना चाईबासा एवं अन्य पुलिस बल शाामिल है.





