
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला के व्यापारियों में भारी गुस्सा है. ईंट व्यवसायी अजय शर्मा और उनके परिवार पर हुए हमले के खिलाफ घाटशिला बाजार को व्यापारियों ने बंद रखा था. इस बंद का समर्थन भाजपा, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की ओर से किया गया था. वैसे बंद स्वत: स्फूर्त रहा था. कोई भी बंद कराने नहीं निकला, लेकिन लोगों ने खुद से दुकानों को बंद रख अपना विरोझध जताया. इस घटना के बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और स्वर्गीय शर्मा के परिजनों से मिले और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. भाजपा के सारे नेता उनके घर पर गये थे. इन लोगों का कहना है कि पिछले दो माह से लोग जिला प्रशासन के पास जाकर अपना ज्ञापन सौंप रहे है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है. पुलिस की कार्रवाई से लोगों में काफी गुस्सा है क्योंकि हत्या के सारे आरोपी आराम से घुम रहे है, लेकिन पुलिस उन सारे आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं कर रही है. इसे लेकर हर स्तर पर कार्रवाई की मांग की गयी, लेकिन किसी तरह का कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद व्यापारियों ने यह विरोध दर्ज कराया.




