
टेल्को में टाटा मोटर्स कर्मी के घर से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत रोड नंबर 11 क्वार्टर नंबर के 2– 18 निवासी अजय कुमार के क्वार्टर पर सोमवार शाम चोरी हो गई. इसकी सूचना अजय को तब हुई जब वे दवाई लेकर घर वापस गए. वे जैसे ही घर में घुसे तो पाया कि घर के पीछे का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. अजय के घर से 2 लाख के गहनों समेत नकद और सामानों की चोरी कर ली गई है. अजय टाटा मोटर्स कर्मी है. घटना के संबंध में अजय ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दवाई लेने जेम्को चौक गए थे. शाम को 8 बजे जब घर आए तो देखा की घर में चोरी कर ली गई थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे पढ़े कदमा, परसुडीह मेंं चोरी)
कदमा में घर में घुसकर मोबाइल की चोरी
कदमा थाना अंतर्गत विजया हैरिटेज निवासी निर्मल कुमार सिंह के घर से मोबाइल की गई. घटना रविवार तड़के 4 बजे की है. इस घटना के बाद निर्मल ने कदमा थाना में अज्ञात के खिलाफ मोबाइल चोरी करने का मामला दर्ज कराया है.
परसुडीह और सोनारी से बाइक और स्कूटी की चोरी, मानगो में ऑटो की चोरी
परसुडीह थाना अंतर्गत हलुदबनी निवासी राहुल मलिक के घर के बाहर से उनकी बाइक संख्या जेएच 05 सी सी 0808 की चोरी कर ली गई. घटना 23 जुलाई की रात की है. सोनारी में भी बालीचेला स्कूल रोड निवासी मधुछंदा चंदा की स्कूटी रविवार की दोपहर उनके घर के बाहर से चोरी कर ली गई. इधर मानगो स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड कुंवर बस्ती से रविवार रात 9 बजे एक ऑटो की चोरी कर ली गई. सभी मामलों में थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.















