
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र से एक युवती को भगाने के मुख्य आरोपी मो शहजाद को भागने में मदद करने वाले जुगसलाई गौरी शंकर रोड निवासी मो इरशाद आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इरशाद पर आरोप है कि उसने युवती को भगाने में शहजाद का साथ दिया और अपने कार में दोनो को सुरक्षित स्थान पर छोड़ कर आया. वहीं इस मामले को लेकर दो युवकों को पुलिस द्वारा मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए कदमा शास्त्रीनगर में एसआई हर्षवर्धन और अन्य पुलिसकर्मियों का पुतला दहन किया गया. युवती और मुख्य आरोपी शहजाद पुलिस को गिरफ्त से अब भी बाहर है. इधर सोनारी थाना अंतर्गत रूपनगर निवासी एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है. इस मामले में परिजनों ने सुंदरनगर निवासी बेड़ो सरदार पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है.
कदमा में चोरी
कदमा फार्म एरिया रोड नंबर 4 स्थित क्वार्टर 11 एल/5 में नव आवंटित व्यक्ति के क्वार्टर से पंखा समेत अन्य सामानों की चोरी चोरों ने कर ली. यह घर अंजनी उपाध्याय को आवंटित किया गया है, जो टाटा स्टील के कर्मचरा ीहै. आवंटन के बाद वे शिफ्ट करने राले थे कि उससे पहले ही चोरों ने खिड़की के रॉड समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली.






