
जमशेदपुर : जमशेदपुर की मानगो पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, एक चोर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार किए गए लोगों में तमोलिया निवासी रोहिक कर्मकार और उलीडीह नीचे बस्ती निवासी राज सिंह सरदार शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से घूम रहे थे. तभी उन्हे मानगो के टाइगर मोबाइल के जवानों ने रोक लिया. जवान को देख एक युवक फरार हो गया. जब उनसे बाइक के कागजात मांगे गए तो वे लोग कागजात प्रस्तूत नहीं कर पाए. इंजन और चेचिस नंबर से मिलान करने पर पुलिस ने पाया कि बाइक चोरी की है जिसकी लिखित शिकायत की गई थी.




