
आदित्यपुरः सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पान दुकान चौक स्थित बंद पड़े विवादित आईबीपी पेट्रोल पंप परिसर में अवैध रूप से भंडारण किए गए करीब 15 सौ सीएफटी बालू जब्त किया गया. यह कार्रवाई सीओ मनोज कुमार ने की. इस दौरानआदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे भी मौजूद रहे. (नीचे भी पढे)
वैसे बालू के स्वामित्व को लेकर किसी ने दावेदारी पेश नहीं की. स्थल देखने से प्रतीत होता है कि उक्त स्थल पर ईद, गिट्टी, बालू का कारोबार होता है. विदित रहे कि उक्त पंप को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. मामला कोर्ट में लंबित है. उक्त पंप पर भाजपा नेता संजीव पासवान उर्फ छोटू पासवान दावा करते है. वैसे पंप से व्यव्सायिक गतिविधियों का संचालन भी हो रहा है जो जांच का विषय है.




