
गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में जिस व्यक्ति को गढ़वा पुलिस खोज रही थी, उस व्यक्ति ने खुद आत्महत्या कर ली. यह घटना है गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के करिवाडीह गांव का, जहां मंगलवार की दोपहर 9वीं कक्षा की छात्रा शबनम खातून को उसके प्रेमी ने पहले चाकू मार दिया था, जिसके बाद उसको गोली मारी, जब उसकी मौत हो गयी तो प्रेमिका को छोड़कर भाग निकला. यह युवक का एकतरफा प्यार था, जिसको लड़की ने ठुकरा दिया था तो प्रेमी ने इस घटना को ग़ंजाम दे दिया था. वह इम्तियाज अली की बेटी है, जो स्कूल से लौट रही थी, तब इस घटना को सनकी युवक ने अंजाम दिया था. हत्या के बाद शव रखकर वह भाग निकला था. भागने वाला युवक इम्तियाज अली था, जो रिश्ते में उसका चाचा ही था, लेकिन उसको अपनी भतीजी पर ही दिल आ गया था. इम्तियाज अली की हत्या के बाद से पुलिस खोज रही थी कि बुधवार की शाम उसने रांची-चोपन रेल लाइन पर नगर ऊंटारी-विंढमगंज रेलवे स्टेशन के बीच गेट में पश्चिम में मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. पोल संख्या 44/27 से उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है. उसने एक सुसाइड नोट में लिखा है, जिसमें मृतक ने अपनी लाश घरवालों को सौंप देने और अपना, अपने पिता और भाई का नाम के साथ संपर्क नंबर भी लिखा है. मौत के बाद शव भेजवा देने की अपील की है. इसके अलावा उसने लिखा है कि अगला पन्ना पलटकर जरूर देखना. लेकिन उसमें कुछ खास नहीं लिखा हुआ दिखा.






