
जमशेदपुर : जमशेदपुर में दो अलग-अलग आग लगी की घटना घटी. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बाजार में एक बार फिर से अगलगी की घटना घटी है. जहां सोमवार देर रात एक मोबाइल की दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपट ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. अगलगी से दुकान जलकर पूरी तरह खाक हो गई. (नीचे देखे पूरी खबर)

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है. संभावना जताई जा रही है, कि शार्ट सर्किट से आग लगी है. रामनवमी विसर्जन जुलूस के कारण बाजार की सभी दुकानें बंद थी. छह दमकलों की मदद से आग को बढ़ने से रोका जा सका. आग लगने की यह चौथी घटना है, पहले भी उसी दुकान में आग लगने की घटना घट चुकी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

मानगो में दिव्यांग का मकान जला
दूसरी ओर, जमशेदपुर के मानगो दाईगुट्टू धोबी लाइन में सोमवार की शाम आग लग गयी. आग दिव्यांग रवि कुमार के घर में लगी. उसकी पत्नी और छह बच्चे रामनवमी झंडा जुलूस देखने के लिए गए थे और वह अकेले था. पड़ोसियों ने आग लगने पर शोर मचाया तो दिव्यांग रवि घर से निकलकर भागा. जब तक कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती उसका पूरा घर चल चुका था. उसका घर झोपड़ीनुमा है. करीब एक लाख का नुकसान हुआ है. वह मानगो बाजार के निकट अपनी पत्नी के साथ पकौड़ी का ठेला लगाता है. रवि ने बताया कि पकौड़ी बनाने के लिए उसने सामान भी खरीदकर रखा था, जो जल गया. इसके अलावा घर में नगद रुपये भी थे जो जले हैं. उसकी चार बेटियां और दो बेटे हैं.







