
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुननगर निवासी 50 वर्षीय नीना जायसवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल फंदे से उतारकर बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल लेकर गए जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया. मर्सी अस्पताल से नीना के शव को एमजीएम अस्पताल लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार साल 2005 में नीना ने पति से तलाक ले लिया और अपने बेटे के साथ मायके में रहने लगी. बेटा रत्नाकर जायसवाल को भी किडनी की बीमारी है वहीं नीना भी गठिया की बीमारी से ग्रस्त है. परिजनों का कहना है कि बीमारी के कारण ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आत्महत्या के कारणों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.







