
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित टुईलाडूंगरी में पूजा कुमारी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में आरोपी ससुर चुतरगुण तिवारी, सास गीता देवी, ननद प्रीति तिवारी ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद कोर्ट ने उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस मामले में एक अन्य ननद प्रिया तिवारी फरार चल रही है. इस मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है. इस मामले के आरोपी पति महेश तिवारी को गिरफ्तार पहले ही जेल भेजा जा चुका है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति महेश तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. मृतका के पिता सरोज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के बाद से ही सभी प्रताड़ित करते थे. 23 अगस्त 2021 को फोन कर जानकारी दी गई कि पूजा ने फांसी लगा ली है. (नीचे देखे पूरी खबर)

उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारा है. पूजा की दो साल की बेटी भी उनके साथ है. उन्हे डर है कि वे लोग बेटी को कुछ कर न दें. बेटी के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चला है. इस मामले के सारे आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, सिर्फ छोटी ननद प्रीति तिवारी फरार चल रही है.






