
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत राहरगोड़ा निवासी दसवीं के छात्र करण शर्मा की तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण मौत हो गयी. घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर परसुडीह पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक परसुडीह के ही राहरगोड़ा के दसवीं का छात्र था. गुरुवार की दोपहर वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था. इस बीच वह गहरे पानी में चला गया और फिर वह स्लिप कर गड्ढे में गिर गया, जिसके बाद वह बाहर नहीं निकल पाया. इसके बाद लड़कों ने चिल्लाया, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोग वहां जुटे. पुलिस को सूचना दी गयी, जिसके बाद उसको बाहर निकाला गया. जब तक बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो यी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार सदमा में है. करण के पिता मजदूर है जबकि उसकी मां हाउसवाइफ है, जिसकी हालत खराब हो गयी है. मां भी बेसुध हो चुकी है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में मातम का माहौल बन गया है. लोग घटना को लेकर काफी दुखी है.






