
पलामू : झारखंड के पलामू में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री सूर्यांश प्रियदर्शी पर जानलेवा हमला हुआ है. अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर फायरिंग की. हालांकि हमले में वे बाल-बाल बच गए. घटना पलामू के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सतभुरवा बाहर के पास घटी है. बताया जा रहा है कि सूर्यांश प्रियदर्शी अपने एक दोस्त को कटैया गांव छोड़कर वापस लौट रहे थे. इसी बीच बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. गोली उनके कार के पिछले हिस्से में लगी उन्हें किसी भी प्रकार का शारीरिक नुकसान नहीं हुआ. घटना के बाद एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गोलीकांड को एक हत्याकांड जोड़कर देखा जा रहा है जिसके गवाह सूर्यांश प्रियदर्शी है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि उस हत्याकांड के गवाह होने का कारण उन पर जानलेवा हमला कर उनको मारने की कोशिश की गई परन्तु सूर्यांश प्रियदर्शी बाल-बाल बच गए. घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. गोली चलाने वालों की पहचान के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.







