जमशेदपुर : हिन्द क्लब, रानी कुदर दुर्गा पूजा के विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों ने ‘तंदूरी हट’ रेस्टूरेंट में बीती रात तोड़-फोड़ की और उसके मालिक तिरलोचन सिंह (गोल्डी) पर जानलेवा हमला किया. (नीचे भी पढ़ें व देखें CCTV फुटेज)
बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने पानी की मांग की और पानी पीने के नाम पर आउटर सर्किल रोड, साउथ पार्क, बिष्टुपुर, स्थित रेस्टूरेंट में जबरन प्रवेश कर गये. प्रवेश करने के साथ वहां उत्पात मचाना शुरू कर दिया. (नीचे भी पढ़ें व देखें CCTV फुटेज)
इतना ही नहीं वहां परोसा जाने वाला सारा खाना भी फेंक दिया और मालिक पर जानलेवा हमला किया. हमले में श्री सिंह को लाखों का नुकसान हुआ है. इसकी सूचना तुरंत बिष्टुपुर थाना को दी गयी. (नीचे तस्वीरें देखें)













