जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को में दुर्गा पूजा के दौरान 3 अक्टूबर यानी महाअष्टमी के दिन सबुच कल्याण संघ के पास रंजीत सिंह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया है. एसएसपी ने बताया है कि इस मामले में मानगो शंकोसाई रोड नंबर पांच के रहने वाले राहुल कुमार गुप्ता और आदित्यपुर के रहने वाले अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मानगो के रहने वाले गणेश सिंह और अन्य लोगों पर एफआइआर दायर किया गया है. पकड़े गये लोगों के पास से एक देशी पिस्तौल, चार खोखा और 1 जिंदा गोली बरामद किया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

एसएसपी ने बताया है कि इस मामले में गणेश सिंह और अन्य के खिलाफ एफआइआर दायर किया गया है. एसएसपी ने बताया है कि पकड़े गये राहुल कुमार गुप्ता उर्फ शोले के खिलाफ तीन कांड दर्ज है जबकि रंजीत सिंह भी पहले से ही जेल में बंद था, जो जेल से छूटा था. रंजीत सिंह के खिलाफ भी कई एफआइआर दर्ज है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. इस कांड के उदभेदन को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही थी. इस छापामारी दल में एएसपी सिटी शुभांशु जैन, टेल्को थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, उलीडीह थाना प्रभारी बिनोद टुडू, टेल्को थाना के अवर निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, टेल्को के पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार और कुंदन चौधरी शामिल है.





