जमशेदपुर : जमशेदपुर के धातकीडीह में मंगलवार की रात हावड़ा बेकरी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने धातकीडीह ए ब्लॉक निवासी मोहम्मद जिलानी को रौंद दिया. इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उनके इस घटना की पूरी कहानी सीसीटीवी में सामने आयी है. इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आराम से मोहम्मद जिलानी पैदल अपने साथी के साथ टहल रहे थे कि पीछे से एक बाइक सवार तेज रफ्तार में आया और उनको रौंद दिया. इस दौरान एक युवक गिरा भी था, लेकिन वह युवक वहां से भाग निकला. बाइक सवार और सारे लोग वहां से भागने में कामयाब रहे. किस तरह इस तरह की ड्राइविंग जानलेवा होता है, यह साबित हुआ. पुलिस ने गाड़ी की पहचान करने की कोशिश की है. संभावित युवकों की पहचान कर रही है.







