मधुपुर (देवघर) : देवघर के मधुपुर की पाथरोल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उत्पाद विभाग व पाथरोल पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर बड़ी मात्रा में देशी और विदेशी शराब जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने जसोबांध से चेतलाल मंडल और केराकोल से मनोज मंडल को गिफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियो के दुकान व मकान से 42 बोतल बीयर, 32 बोतल विदेशी शराब और बड़ी मात्रा में देशी शराब भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया है।





