जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित बंगाल क्लब में पौष मेला का आयोजन 7 जनवरी से किया जा रहा है. इस साल बंगाल क्लब अपना 100वां स्थापना दिवस मना रहा है. इसी के उपलक्ष में 7 और 8 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पौष मेला सुबह 11 से रात 9 बजे तक चलेगा और शाम के 6 बजे से रात के 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यत आदिवासी नृत्य, छऊ नृत्य, बांग्ला नृत्य और रवीन्द्र संगीत का आयोजन होगा. बंगाल क्लब के महासचिव देवाशीष नाहा के अनुसार पौष मेला के दौरान बांग्ला व्यंजनों की व्यवस्था भी क्लब के मेंबरों के लिए की गई है. जहां वे अपने परिवार के साथ मेला और खाने का लुफ्त उठा सकेंगे. महासचिव देवाशीष के बताया कि कार्यक्रम में कई कलाकारों के कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी.




