जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो पुलिस पर मेन रोड पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है. बताया जाता है कि सुबह करीब 7.15 बजे के आसपास दो गुटों में हुई फायरिंग की घटना को लेकर अब तक पुलिस ने किसी तरह का कोई केस दर्ज नहीं किया है. वहीं, अब तक कोई शिकायतकर्ता भी वहां नही पहुंचा है. पुलिस को यह सूचना मिली है कि मछली कारोबारी समर मछुआरा वहां अपने 407 गाड़ी से मछलियों की सप्लाइ करता था. उससे हर माह दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी थी. इसको लेकर पहले से वहां सक्रिय एक गैंग माशूक मनीष पैसा उठा रहा था. अजीत मंडल और उसके लोग चाहते थे कि यह रंगदारी उनको मिले. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद दोनं ही गुटों के बीच कहा सुनी हो गयी. इस बीच दोनों ही गैंग ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी. इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के जरिये अपराधियों की पहचान कर रही है, जिसमें साफ तौर पर अपराधियों को खुलेआम फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है. इन सारे अपराधियों की पहचान कर छापामारी की जा रही है. घटना के कुछ चश्मदीद भी पुलिस को मिले है, जो अपराधियों की पहचान करते है. इसको देखते हुए उनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है. हालांकि, अब तक पुलिस की ओर से किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया गया है.





