जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों और टाटा स्टील के कर्मचारियों का एक दल देवघर बाबाधाम जाने के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ. महामंत्री सतीश सिंह के नेतृत्व में गठित टाटा वर्कर्स यूनियन कांवरिया संघ के बैनर तले यह दल रवाना हुआ, जिसमें कई पदाधिकारी भी शामिल थे. इस दल को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने विदा किया. सौ से ज्यादा कमेटी मेंबर और अन्य कर्मचारी इस दल में शामिल थे. इन लोगों ने बोल बम के नारे लगाये. सुबह सुबह पूरी टीम यहां से रवाना हो गयी. ये सारे लोग 12 जुलाई को वापस लौटेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
वहां यूनियन की ओर से ही ठहरने का भी इंतजाम किया गया है. इसके बाद एक भव्य जलसा भोले बाबा के नाम पर आयोजित किया जायेगा. इसके बाद प्रसाद ग्रहण करने का कार्यक्रम होता है, जिसमें टाटा स्टील के वरीय अधिकारी भी हिस्सा लेते है. इस साल भी इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. दो अगस्त को इसका प्रसाद ग्रहण समारोह का आयोजन जमशेदपुर के साकची बुद्ध मंदिर के पास स्थित मैदान में होगा. इसमें भव्य अयाोजन किया जायेगा, जिसमें सारे कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है.



