जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एक साथ दो बड़ी सफलता मिली है. जमशेदपुर पुलिस ने कोलकाता में छापामारी कर जेल में बंद अपराधी सोनू सिंह के नाम पर लोगों को धमकाने और पैसे की वसूली करने वाले बिट्टू नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि वह कोलकाता से पकड़ा गया, जहां से वह रंगदारी मांग रहा था. बताया जाता है कि सोनू सिंह जमशेदपुर के कई व्यापारियों को फोन पर धमका रहा था. जमशेदपुर कोर्ट में व्यापारी उपेंद्र सिंह की हत्याकांड का वह मुख्य आरोपी है, जो अभी जेल में बंद है. (नीचे भी पढ़ें)
दूसरी ओर, पुलिस उपेंद्र सिंह हत्याकांड समेत कई आपराधिक घटनाओं में शामिल कुख्यात हरिश सिंह को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है. इस बीच बिरसानगर पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के वरीय अधिकारियों के नाम पर पैसे की डिमांड करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार को यह शिकायत मिली थी कि पुलिसवालों के नाम पर कोई पैसे की वसूली कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने टीम का गठन किया और उसको धर दबोचा. पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है. इस मामले को लेकर जल्द पुलिस खुलासा करेगी.




