• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 23, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-11th-May-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 मई 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Thursday-11th-May-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 11 मई 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट गायब हो जायेगी। जल्दी ही आप पायेंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो संभव है कि वो आहत महसूस करे। आज आप अतिरिक्त जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले सकते हैं, जो आपके लिए ज्यादा आय और प्रतिष्ठा का सबब साबित होगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख्याल रखें।

वृष राशि
अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो खुद लेने के लिए भी तैयार रहें। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते कार्यालय में काम तेज गति पकड़ लेगा। यात्रा करना लाभदायक लेकिन महंगा साबित होगा। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशि
बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और निर्णय लेने के लिए स्पष्ट सोच आवश्यक है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी विचार मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। इससे आपको परेशानी होगी। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की जिंदगी में आपकी कितने महत्वपूर्ण है।

कर्क राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जायेगी। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। यात्रा करना लाभदायक लेकिन महंगा साबित होगा। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नजरिए से कुछ खुबसूरत परिवर्तन हो सकता है।

सिंह राशि
सामाजिक मेलजोल से अधिक सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। अगर आज आप किसी को सलाह देते हैं, तो खुद लेने के लिए भी तैयार रहें। आपका प्यार न सिर्फ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूयेगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। आज के दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज घर में अधिकतर समय आप सो कर गुजार सकते हैं। शाम के वक्त आपको महसूस होगा कि आपने अपना कितना कीमती समय बर्बाद कर दिया। वैवाहिक जीवन के कई फायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं।

कन्या राशि
आज गर्दन/कमर में लगातार दर्द परेशान कर सकता है। इसे नजरअंदाज न करें, खास तौर पर जब इसके साथ कमजोरी भी महसूस हो रही हो। आज के दिन आराम करना काफी आवश्यक है। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। आज के दिन रोमांस के नजरिए से कोई खास आशा नहीं की जा सकती है। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों और अगर आवश्यकता पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएं, जो आपके करीबी है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

तुला राशि
दांत का दर्द या पेट की परेशानी आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने का प्रयास करें। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती, आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक्कत होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने भावनाओं पर काबू रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है। जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
ख्याली पुलाव पकाने में समय बर्बाद न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जायेगी। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फोन आयेगा। अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें। आज अपनेे विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें अगर आप ऐसा नहीं करते तो बेवजह के झगड़ों की वजह से आपका समय खराब हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पायेंगे।

धनु राशि
अच्छी चीजों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग खुला रहेगा। दिन बहुत लाभदायक नहीं है। इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। सबको अपनी पार्टी में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। आप लंबे समय से दफ्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना संभव है। आज अपने लिए वक्त निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। आज अपने जीवनसाथी का वह व्यवहार देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

मकर राशि
परिवार के इलाज से जुड़े खर्चों में बढ़ोतरी को नकारा नहीं जा सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। गलत बातों को गलत वक्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

कुंभ राशि
खुला हुआ सामान न खाएं, नहीं तो सेहत डांवाडोल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। आपका प्रिय दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। दूसरे आपसे काफी ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का गलत लाभ न उठाएं। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से विशेष उपहार मिल सकता है।

ADVERTISEMENT

मीन राशि
इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के माध्यम से कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है। जिससे आपको मुनाफा होगा। आज के दिन बिना कुछ खास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। अगर आप सेमिनार और व्याख्यान आदि में शिरकत करेंगे, तो कुछ नया सीखने को मिलेगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 23rd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 23 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 23rd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 23 जुलाई 2026

July 23, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 22nd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 22 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 22nd July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 22 जुलाई 2026

July 22, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 21st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 21 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 21st July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 21 जुलाई 2026

July 21, 2026
Next Post

West singhbhum chaibasa- चाईबासा विधायक ने प्रखंडों का किया दौरा, लोगों की समस्याओं को सुना, जल्द सामाधान करने का दिया आश्वासन

Adityapur rit ola scam- आरआईटी के रिटायर प्रोफेसर ओला के जालसाजी के चक्कर में फंसे, ऑनलाइन भुकतान के बावजूद ड्राइवर ने लिया नकद राशि, किचकिच में छूटा आईफोन, जानें फिर क्या हुआ

Jamshedpur rural - गालूडीह में कुड़मी संस्कृति विकास समिति का रक्तदान 14 को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Saraikela chandil accident – चांडिल में सड़क हादसा: बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे साकची के दंपती की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे तीनों सदस्य

Saraikela chandil elephant terror – चांडिल में जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर को किया क्षतिग्रस्त

Jamshedpur rural police action: कोवाली पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटी गिरफ्तार

Jamshedpur rural incident – बोड़ाम में मानसिक रूप से बीमार महिला ने कुल्हाड़ी से अपने ही सिर और गर्दन पर किया वार, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur malaria patient: एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित छह वर्षीय बच्ची टीएमएच रेफर, स्थिति गंभीर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Saraikela chandil accident – चांडिल में सड़क हादसा: बेटे को एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे साकची के दंपती की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे तीनों सदस्य

Saraikela chandil elephant terror – चांडिल में जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, घर को किया क्षतिग्रस्त

Jamshedpur rural police action: कोवाली पुलिस की कार्रवाई, फरार वारंटी गिरफ्तार

Jamshedpur rural incident – बोड़ाम में मानसिक रूप से बीमार महिला ने कुल्हाड़ी से अपने ही सिर और गर्दन पर किया वार, गंभीर रूप से घायल

Jamshedpur malaria patient: एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित छह वर्षीय बच्ची टीएमएच रेफर, स्थिति गंभीर

Adityapur robbery attempt: आदित्यपुर में चाकू की नोक पर लूट का प्रयास विफल, आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News