गालूडीह : कुड़मी संस्कृति विकास समिति की गालूडीह शाखा आगामी 14 मई को जोड़सा पंचायत मंडप में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा. इसके लिए गांवों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसमें समिति के केंद्रीय अध्यक्ष स्वप्न कुमार महतो, खुदीराम महतो, बापी महतो, दुर्गाचरण मुर्मू, दुर्गा मुर्मू, अशोक महतो, शेख बदरुद्दीन अली, हीरालाल महतो, सामू टुडू, कपिल देव शर्मा, साजिद अहमद, सचिन सरकार आदि प्रचार में जुटे हैं.



