सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के आरआईटी थाना क्षेत्र के अदित्य सिंडिकेट निवासी एनआईटी के रिटायर प्रोफेसर अमरनाथ ठाकुर ओला के जालसाजी के चक्कर में पड़ गए हैं. दरअसल उन्होंने साकची आमबगान जाने के लिए आदित्यपुर आदित्य सिंडिकेट कॉलोनी में ओला टैक्सी मंगाई. जिसका ड्राइवर संजीव पासवान, इंडिगो कार संख्या जेएच05एएक्स-6083 लेकर पहुंचा जिसका मोबाइल नंबर 7494059961 है. (नीचे भी पढ़ें)
ड्राइवर द्वारा 251 रुपये का ऑनलाइन भुकतान के बाबजूद 251 रुपये नगद ली गयी. इस किचकिच के दौरान उक्त टैक्सी में श्री ठाकुर का एप्पल आई फ़ोन जिसका आईएमईआई नंबर 35677911607015 है, जिसमें मोबाइल नंबर 9470390845 की सिम वाली फ़ोन टैक्सी में छूट गयी. बार-बार ओला में संपर्क करने के बाद भी न तो कंपनी न ही ओला ड्राइवर द्वारा कोई रिस्पांस दिया जा रहा है. पीड़ित ने इस मामले की शिकायत आरआईटी थाने में दर्ज करा दी है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गयी है.



