• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 5, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope know your day tuesday 29th july-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 29 जुलाई 2025

Horoscope know your day tuesday 29th july-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 29 जुलाई 2025
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में अवश्य रंग दिखाएगी। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। मन में शांति और सुकून हासिल करने लिए कुछ पल अपने दोस्तों के साथ बिताएं। बिना किसी की सलाह लिये बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। जरा संभल कर, क्योंकि आपका प्रिय आपको मक्खन लगा सकता है, मैं तुम्हारे बगैर इस दुनिया में नहीं रह सकता/सकती। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है।

वृष राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर कंट्रोल करें और आवश्यकता से अधिक समय व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफी सारी मांगें होंगी। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में परेशानी महसूस करेंगे। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ध्यान करने की आवश्यकता है। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन खुशनुमा हो जाएगा।

मिथुन राशि
ध्यान से सुकून मिलेगा। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। आज आप अपने प्रिय से अपने भावनाओं का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। लगता है कि आपके वरिष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। यात्रा और भ्रमण वगैरह न सिर्फ आनंददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

कर्क राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ मजेदार समय बिताने की आवश्यकता है। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतंन्त्र बनें और अपने निर्णय स्वयं लें। पुरानी यादों को तरोताजा कर दोस्ती को फिर से मजबूत करने का समय है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है।

सिंह राशि
आपको अपनी सेहत के प्रति अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, खास तौर पर रक्तचाप के मरीजों को। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और उन्नति साफ नजर आ रही है। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

कन्या राशि
आपका नकारात्मक व्यवहार जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में तनाव डाल सकता है। कोई भी ऐसा काम करने से पहले इसके परिणामों के बारे में सोच लें। अगर मुमकिन हो तो अपना मूड बदलने के लिए कहीं और जाएं। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है।

तुला राशि
कुछ ऐसी घटनाएं आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप स्वयं को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। बेतहाशा खर्च करने से बचें और सिर्फ अवश्यक चीजें ही खरीदें। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी प्रशंसा कर सकते हैं। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए, जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। घरेलू जीवन सुकूनभरी और प्रसन्नता से भरा रहेगा। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम मन को प्रसन्न करने वाले तोहफा और फूलों से भरपूर रहेगी। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

धनु राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। अपने निर्णय बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज कर सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएं , ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आप कार्यालय में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है, जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। दिन वाकई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और खुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

मकर राशि
आज आंखों के मरीज प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें, क्योंकि धूंआ आपकी आंखों को और नुकसान पहुंचा सकता है। अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज रोशनी से भी बचे। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। अचानक हुई रोमांटिक भेंट आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। अपने जीवनसाथी की आत्ममुग्धता के चलते आप एक बार फिर उनके प्यार में गिरफ्तार हो सकते हैं।

कुंभ राशि
बिना वजह दूसरों की आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। आज के दिन आप किसी क़ुदरती खुबसूरती से स्वयं को सराबोर महसूस करेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। जरुरतमंदों की मदद करने की आपकी खासियत आपको सम्मान दिलाएगी। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा।

मीन राशि
शारीरिक व्यायाम और वजन घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में लाभदायक साबित होंगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएं। आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। आपका प्यार न सिर्फ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊंचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों की संगति करना आपके लिए ठीक नहीं है और उनके साथ रहकर आपका समय बर्बाद होता है तो उनका साथ आपको छोड़ देना चाहिए। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में रोमांस नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026
राशिफल

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

June 5, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026

June 3, 2026
Next Post

Jharkhand accident - देवघर में कांवड़ियों से भरा बस सड़क किनारे खड़े सिलेंडर लदा ट्रक से टकराया, बस चालक समेत कई कांवड़ियों की मौत, कई घायल

Saraikela suicide - सरायकेला में कल्याण विभाग के क्लर्क ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद

Saraikela elephant terror - सरायकेला में झुंड से बिछड़ा हाथी किता गांव पहुंचा, सूचना के तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम, ग्रामीणों में आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

jamshedpur dc inspection- मानगो के बालिगुमा में स्वर्णरेखा नदी तट पर निर्माणाधीन वाटर टावर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, एमजीएम अस्पताल को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर,15 जून तक कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का दिया गया निर्देश, विलंब होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News