
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की जानकारी ली. बैठक में मनरेगा, 14वें वित्त आयोग, आवास योजना, पेशन योजना आदि के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. बैठक में सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं कनीय अभियंता को दो-दो पंचायतों के शौचालय का सत्यापन कर के 7 जनवरी को प्रतिवेदन प्रखण्ड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जामशोल, काकदोहा, बड़ाघाट एवं माटीगोड़ा में हेल्थ एंव वेलनेश केन्द्र में ग्राम सभा करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा सभी पंचायतों में एक पुस्तकालय चयन का प्रस्ताव भेजने, हाई स्कूलों में अतिरिक्त कमरा की आवश्यकता पर ग्राम सभा कराने, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंचायतों में ग्राम सभा कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश पंचायत सचिवों को दिया गया. बैठक में 11 जनवरी को प्रखण्ड समन्वयक समिति की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया, जिसमें सभी विभाग के पदाधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे. इसी दिन पंचायत समिति सदस्यों का बैठक करने का भी निर्देश दिया गया. कंबल वितरण के पश्चात लाभुक के सूची हस्ताक्षर के साथ प्रखण्ड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास 2019-20 के निबंधन की स्थिति, मनरेगा में मानव दिवस का सृजन, जनसंवाद के मामले, सूचना अधिकार के मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भूमिहीन, पलायन किए हुए, मृत अथवा अयोग्य लाभुकों के संबंध में प्रतिवेदन प्रखण्ड मुख्यालय में जमा करवाना, जिन प्रधानमंत्री आवास की पहली, दूसरी किस्त दे दी गई है उसमें कार्य की स्थिति, अंबेडकर आवास में प्रथम किस्त दे दी गई है उसमें कार्य प्रारंभ की स्थिति, पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की पंचायतवार स्थिति, बिरसा आवास की पूर्णता की स्थिति, मनरेगा में लंबित योजनाओं के पूर्णता की स्थिति, पेवर्स ब्लॉक रोड निर्माण की स्थिति, सोलर जलमीनार निर्माण की स्थिति आदि के बारे में संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों से प्रतिवेदन लिया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. बाजार एवं बस स्टैंड मुसाबनी में अवैध रूप से कब्जा की ग यी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश राजस्व कर्मचारी एवं सीआई का दिया गया. सीएम एवं पीएम कृषि आशीर्वाद योजना में सभी अभिलेख के पूर्व में जांच करने करने का निर्देश सीआई एवं राजस्व कर्मचारियों को दिया गया. कहा गया कि किसी प्रकार से त्रुटि होती है तो इसके जिम्मेवार वे खुद होंगे और दो दिनों के अन्दर प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रभारी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी सावित्री हांसदा, प्रधान लिपिक हर प्रसाद सीट, शीलत महापात्र, राजीव महतो, पंचायत सचिव भाष्कर महतो, नवकुमार राय, सनातन मार्डी, रामदास सोरेन समेत प्रखण्ड एवं अंचल के पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे.








