• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 30, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

vice-president-of-india-visits-jamshedpur-झारखंड से विदा हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, जमशेदपुर के बिष्टुपुर राम मंदिर में की पूजा अर्चना, इतिहास जानकर भावुक हुए, टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों से भी मिले, जाना यूनियन का इतिहास

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
राम मंदिर कमेटी के लोगों के साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू.

जमशेदपुर : दो दिनों के दौरे के बाद देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू झारखंड से विदा हो गये. रांची में उनको राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के अलावा राज्यसभा के उपसभापति और वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश समेत अन्य लोगों ने उनको विदाई दी. इससे पहले उपराष्ट्रपति आत्मीयता के साथ जमशेदपुर में ही रहे. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने बिष्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में श्री रामचंद्र, भगवान बालाजी की पूजा अर्चना की. सर्वप्रथम मंदिर प्रांगण में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर आंध्र प्रदेश श्री मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वीडी गोपाल कृष्ण, उपाध्यक्ष जम्मी भाष्कर और महासचिव दुर्गा प्रसाद राव, कोषाध्यक्ष बी विजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया गया.

बिष्टुपुर राम मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए.

मंदिर में प्रवेश करने के पश्चात श्री राम दरबार में पूरे विधि विधान से उपराष्ट्रपति और राज्यपाल ने पूजन किया. आंध्रभक्त मंदिर श्री राम समिति के सदस्यों द्वारा उपराष्ट्रपति के साथ पूर्व निर्धारित फोटो सेशन भी हुआ. उपराष्ट्रपति ने आगंतुक रजिस्टर में अपने विचार एवं हस्ताक्षर किए. इसके बाद उपराष्ट्रपति द्वारा मंदिर प्रांगण में आंवला का पौधारोपण किया गया. इससे पहले उपराष्ट्रपति के आगमन के साथ ही उनके चरण को धोने की व्यवस्था की गई थी लेकिन उन्होंने स्वयं अपने हाथ से पानी निकालकर पैर धोकर वहां से भगवान के दर्शन के लिए मंदिर में आगे बढ़े. इसके बाद उन्होंने राम मंदिर में पूजा अर्चना की जहां पंडित संतोष आचार्य ने उन्हें पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसाद दिया. इसके बाद वे भगवान गणेश और हनुमान जी की मंदिर का दर्शन करते हुए आगे बढ़े और बीच-बीच में जहां-जहां राम मंदिर कमेटी के सदस्य खड़े थे उनसे हाथ मिलाते हुए उनका परिचय प्राप्त करते हुए आगे बढ़ रहे थे.

ADVERTISEMENT
राम मंदिर में आगंतुक पुुस्तक पर लिखते उपराष्ट्रपति.

इसके बाद में सभी से मुलाकात करते हुए धीरे-धीरे बालाजी मंदिर पहुंचे और उनके प्रवेश करते ही घंटे की आवाज से पूरा राम मंदिर गुंजायमान हो गया. इसके बाद पुरोहित कोंडमाचारूलु ने पूरे दक्षिण भारतीय विधि-विधान से विष्णु के अवतार बालाजी की पूजा अर्चना की और उसके बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को कंडुवा (दक्षिण भारत की शॉल) ओढाकर सम्मानित किया गया और महिला स्कूल की प्रिंसिपल निशा बानी ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को कंडुवा ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया. इसके उपरांत आचार्य कोंडमाचारुलु ने उपराष्ट्रपति राज्यपाल को प्रसाद दिया और इसके बाद बालाजी की दोनों पत्नियों भूदेवी और गोदा देवी की मंदिरों में भी दर्शन किए और वहां से निकलते हुए वह मंदिर प्रांगण में ही अलग-अलग जगह पर उपस्थित मंदिर कमेटी के सदस्यों से हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे. आगे बढ़ते हुए प्रणाम करते हुए उनका स्वागत कर रहे थे और अपना परिचय बता रहे थे.

रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष समेत अन्य के साथ बातचीत करते उपराष्ट्रपति.

इसके बाद नवग्रह जो मंदिर है वहां उपराष्ट्रपति पहुंचे और उसको दूर से ही प्रणाम कर नौ ग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त किया, पूजा अर्चना की और उसके बाद वह वहां से आकर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठकर ग्रुप फोटो लिया और उसके उपरांत वहां से इसी क्रम में उपराषट्रपति ने जो आचार्य थे उन्हें भी इशारा करके बुलाया तो वह भी आकर उनके साथ फोटो खिंचाया. वही उपराष्ट्रपति को महासचिव दुर्गा प्रसाद ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उपाध्यक्ष जम्मी भास्कर ने मोमेंटो प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया.

टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ फोटो सेशन करते हुए उपराष्ट्रपति.

उससे पहले वे रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस गये. वहां उन्होंने समय व्यतीत किया. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ साल पूरे होने पर अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने उनको पुस्तक समर्पित की. अध्यक्ष आर रवि प्रसाद के साथ महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. इन लोगों ने वहां सबका स्वागत किया और यूनियन के कार्यों की सराहना उपराष्ट्रपति ने किया.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur school awareness campaign : एबीएमपीए स्कूल में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को नशा और साइबर अपराध से बचने की दी जानकारी
खबर

Jamshedpur school awareness campaign : एबीएमपीए स्कूल में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को नशा और साइबर अपराध से बचने की दी जानकारी

July 30, 2026
Jamshedpur ssp inspection : नया एसएसपी कार्यालय भवन तैयार, जल्द होगी शिफ्टिंग, एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण
खबर

Jamshedpur ssp inspection : नया एसएसपी कार्यालय भवन तैयार, जल्द होगी शिफ्टिंग, एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

July 30, 2026
Jamshedpur devotees : बागबेड़ा से साईंबाबा के दर्शन के लिए 217 श्रद्धालुओं का जत्था शिरडी रवाना, जुगसलाई विधायक ने अंग वस्त्र भेंट कर की मंगल यात्रा की कामना
खबर

Jamshedpur devotees : बागबेड़ा से साईंबाबा के दर्शन के लिए 217 श्रद्धालुओं का जत्था शिरडी रवाना, जुगसलाई विधायक ने अंग वस्त्र भेंट कर की मंगल यात्रा की कामना

July 30, 2026
Next Post
jamshedpur-rural-चाकुलिया नगर पंचायत बोर्ड कमेटी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित, 2016 से है कईयों की है पानी का बिल बकाया, वसूलने के लिए चलेगा अभियान

jamshedpur-rural-चाकुलिया नगर पंचायत बोर्ड कमेटी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित, 2016 से है कईयों की है पानी का बिल बकाया, वसूलने के लिए चलेगा अभियान

jamshedpur-theft-case-एमजीएम अस्पताल से दिनदहाड़े वाहन की चोरी, सीसीटीवी में दिखा चोर

jamshedpur-theft-case-एमजीएम अस्पताल से दिनदहाड़े वाहन की चोरी, सीसीटीवी में दिखा चोर

jamshedpur-accident-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाती रही पत्नी

jamshedpur-accident-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाती रही पत्नी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समरसता संदेश के साथ भाजपा ने मनाया ‘समरसता दीपोत्सव’, चारों विधानसभा के 28 मंडलों के विभिन्न मंदिरों में कार्यकर्ताओं ने जलाया दीपक

Jamshedpur ssp review meeting : अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी की समीक्षा बैठक, फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश

Jamshedpur ucil health camp : यूसिल व रेड क्रॉस की ओर से पोटका में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 65 मरीजों ने शिविर का उठाया लाभ

Jamshedpur red cross blood donation : भारत रत्न जेआरडी टाटा की स्मृति में रेड क्रॉस का रक्तदान शिविर, जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित शिविर में 53 यूनिट रक्त संग्रहित

tata steel ld3 blood donation : टाटा स्टील के एलडी3 ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, सेवा के जरिये जेआरडी टाटा को दी गयी श्रद्धांजलि

Jamshedpur bilingual book of songs released : पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय कर्मी बोध मुण्डा के द्विभाषी गीत संग्रह का हुआ लोकार्पण, उपायुक्त ने ओमोन्–मुण्डारी साइति पुथी का किया विधिवत लोकार्पण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News